गोरखपुर से टिकट मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा हाईकमान को कुछ इस अंदाज में दी प्रतिक्रिया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

गोरखपुर से टिकट मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा हाईकमान को कुछ इस अंदाज में दी प्रतिक्रिया



यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा हाईकमान ने पहले और दूसरे फेज के 107 प्रत्याशियों की सूची जारी की। सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रहा। पिछले कई दिनों से सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चाएं थी ।‌‌ लेकिन आज पार्टी केंद्रीय आलाकमान ने अयोध्या के बजाय योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से लड़ने का एलान किया। भाजपा हाईकमान के इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से मुझे मैदान में उतारने के लिए मैं पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय संसदीय समिति का शुक्रगुजार हूं। बीजेपी ‘सबका साथ सबका विकास’ के मॉडल पर काम करती है। बीजेपी यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। बता दें कि योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर गढ़ माना जाता है। यहां से वे 5 बार भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे हैं।  

Related posts

BJP UP district head change : बड़ा फेरबदल : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा हाईकमान ने यूपी के कई जिलाध्यक्ष बदले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

admin

यूपी में मायावती ने तीसरी लिस्ट में घोषित किए गए दो बसपा उम्मीदवारों को बदला

admin

सिंगर इक्का ने बिखेरा आवाज का जादू, खूब थिरके विद्यार्थी

admin

Leave a Comment