अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने एक और बाहुबली विधायक पर कसा शिकंजा  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने एक और बाहुबली विधायक पर कसा शिकंजा 

बाहुबली अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद आज फिर ईडी ने यूपी के भदोही के विधायक विजय मिश्रा पर शिकंजा कसा है। मनी लांड्रिंग के केस में ईडी की टीम कुछ दिन पहले आगरा जेल जाकर विजय मिश्रा का बयान दर्ज किया है। इस दौरान अपराध के जरिए अर्जित की गई चल और अचल संपत्ति के बारे में पूछताछ की गई। साथ ही उसके करीबियों और मददगारों के बारे में भी जानकारी ली गई। बता दें कि भदोही जिले में विधायक और उसके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ रेप का भी एक केस दर्ज है। इसके अलावा बाहुबली पर मर्डर, अटेंप्ट टू मर्डर, रंगदारी, जबरन कब्जा करने के कुल 76 मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, इनमें से काफी केस बंद हो चुके हैं और कई मामले विचाराधीन हैं। विजय मिश्रा भदोही जनपद की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

 

Related posts

राहुल गांधी के ठग वाले बयान पर सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस ने हमेशा से ही आस्था के साथ खिलवाड़ किया

admin

UP IAS Transfer यूपी में सीएम योगी ने बड़े स्तर पर किए 46आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, संजय प्रसाद समेत कई अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट 

admin

एक जीवन जो हीरो बन गया : दिनेश मणि की स्मृति में

admin

Leave a Comment