तकरार और बढ़ी, कुंडा में सपा के चुनाव में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाने के बाद राजा भैया ने फिर अखिलेश यादव को लेकर दिया बड़ा बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

तकरार और बढ़ी, कुंडा में सपा के चुनाव में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाने के बाद राजा भैया ने फिर अखिलेश यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

इस बार विधानसभा चुनाव में कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पांचवें चरण में यूपी में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने राजा भैया के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। राजा भैया ने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। रघुराज प्रताप सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, अखिलेश के दावे पर लिखा कि आदरणीय ⁦अखिलेश यादव जी, आप एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है जिसे आप कुंडा का बताकर चुनाव निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती। इस बार कुंडा विधानसभा सीट पर सपा ने राजा भैया के खिलाफ गुलशन यादव अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है। बता दे कि रघुराज प्रताप सिंह इस बार अपनी पार्टी जनसत्ता दल से चुनाव लड़ रहे हैं। 27 फरवरी को कुंडा में मतदान के दिन राजा भैया ने कहा था कि वे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। ‌

Related posts

बदला पाला : विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में कांग्रेस को “बड़ा झटका”, कद्दावर नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल

admin

योगी सरकार के मंत्रियों की जारी की गई लिस्ट, यह विधायक लेंगे शपथ

admin

Kashi जगमग काशी : देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाटों पर जलाए गए 25 लाख दीये, देश और विदेशों से हजारों से श्रद्धालु  पहुंचे

admin

Leave a Comment