Actress Kangana Ranaut Kedarnath dham Worship : अभिनेता अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी पहुंचीं बाबा केदारनाथ धाम, मंदिर में दर्शन कर की पूजा पाठ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Actress Kangana Ranaut Kedarnath dham Worship : अभिनेता अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी पहुंचीं बाबा केदारनाथ धाम, मंदिर में दर्शन कर की पूजा पाठ

अभिनेत्री कंगना रनौत भी पहुंचीं बाबा केदारनाथ धाम, मंदिर में दर्शन कर की पूजा पाठ

एक दिन पहले मंगलवार को बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की थी। वहीं आज बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी केदारनाथ धाम पहुंचीं। बता दें कि कंगना रनौत मंगलवार को हरिद्वार पहुंची थीं। कंगना ने हरिद्वार में साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। वहीं, आज 24 मई को कंगना रनौत बाबा केदार के दर पर केदारनाथ धाम पहुंची। केदारनाथ धाम में बदरी-केदार मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कंगना रनौत ने केदारनाथ मंदिर में माथा टेका और विशेष पूजा अर्चना की। वहीं, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज भी कंगना रनौत के साथ ही भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने कंगना रनौत का स्वागत कर उनको भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद, भस्म और रुद्राक्ष की माला भेंट की। मंदिर समित ने अभिनेत्री कंगना रनौत को केदारनाथ धाम का महाप्रसाद दिया। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वह समर्पण भाव से केदारनाथ पहुंची हैं और उन्होंने भगवान केदारनाथ सभी के कल्याण की प्रार्थना की है। यहां आकर सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था और प्रण को अधिक बल मिला है। दर्शन के बाद कंगना तीर्थयात्रियों और तीर्थ पुरोहितों से भी मिलीं।

Related posts

10 अगस्त, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

सीएम धामी ने धर्मांतरण कानून पर दिया बड़ा बयान, कहा- इस एक्ट के लागू होने पर कठोर होगा सजा का प्रावधान

admin

13 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment