2 साल बाद बाबा बर्फानी की धार्मिक यात्रा आज से शुरू, इस दिन होगा समापन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

2 साल बाद बाबा बर्फानी की धार्मिक यात्रा आज से शुरू, इस दिन होगा समापन

आज से बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। कोरोना महामारी की वजह से इस धार्मिक यात्रा पर 2 साल से रोक लगी रही। बाबा अमरनाथ यात्रा 30 जून गुरुवार से शुरू होने पर श्रद्धालुओं में उत्साह छाया हुआ है। यह यात्रा 43 दिनों तक चलेगी और 11 अगस्त 2022 रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। ‌ इस बार केंद्र सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खास इंतजाम किए हैं। गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा को लेकर अब तक कई बार हाई लेवल की मीटिंग कर चुके हैं। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा सबसे मुश्किल ट्रेक में से एक है । अमरनाथ यात्र के लिए चढ़ाई कठिन है। ऐसे में जगह-जगह पर चेतावनी लिखी हुई है। श्रद्धालुओं को इसका पालन करना आवश्यक होता है। ऐसे में इन नियमों का नजरअंदाज करने की कोशिन न करें। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार सुबह जम्मू बेस कैंप से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। इस जत्थे में 4,890 तीर्थयात्री हैं। हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं।

Related posts

IRCTC भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला : एडवांस टिकट बुकिंग अब 2 महीने पहले होगी

admin

4 मार्च , सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

26 दिसंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment