Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान, कई लोगों की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान, कई लोगों की मौत

अफगानिस्तान में शनिवार को एक के बाद एक आए तीन भूकंप के तेज झटकों ने तबाही मच दी। इसमें कम से कम 14 लोगों की जान चली गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है और लोगों को मलबे में निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

पहला भूकंप दोपहर 12:11 बजे आया, जिसकी तीव्रता 6.1 थी। इसके कुछ ही मिनट बाद 12:19 पर 5.6 तीव्रता वाले भूकंप से फिर धरती दहली। और फिर दोपहर 12:42 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी अफगानिस्तान के एक प्रमुख शहरी केंद्र हेरात शहर से 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में बताया गया है।

अफगान अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लोग मलबे में फंस गए। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।  घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस दौरान कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है। आकंड़ा बढ़ सकता है।

Related posts

Haryana Nagar Nigam Results हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार

admin

VIDEO : सीएम योगी का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे वकीलों से फिल्मी स्टाइल में दौड़ते हुए आए इंस्पेक्टर ने पुतला छीन सड़क पर लगाई दौड़, पीछे वकील भी भागे, मौजूद लोग अनोखा नजारा देखते रहे, देखें वीडियो

admin

Himachal assembly Winter session : बड़ी खबर : हिमाचल प्रदेश में 22 दिसंबर से होने वाला विधानसभा शीतकालीन सत्र आगे बढ़ाया गया, इसके साथ कई समारोह भी रद किए गए

admin

Leave a Comment