Mann Ki Baat at 100 : मन की बात रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- यह कार्यक्रम मेरे लिए एक खास पूजा और आस्था के साथ व्रत बन चुका है - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

Mann Ki Baat at 100 : मन की बात रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- यह कार्यक्रम मेरे लिए एक खास पूजा और आस्था के साथ व्रत बन चुका है

इस दौरान पीएम मोदी ने मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने की यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, यह कार्यक्रम मेरे लिए एक खास पूजा, आस्था और व्रत बन चुका है। मन की बात मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन चुकी है। पीएम मोदी ने कहा, मन की बात में जिन लोगों का हम जिक्र करते हैं, वे सभी हमारे हीरोज हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को जीवंत बनाया है। आज हम सब 100वें एपिसोड के पड़ाव पर पहुंचे हैं, तो मेरी ये भी इच्छा है कि हम एक बार फिर इन सारे हीरोज के पास जाकर उनकी यात्रा के बारे में जानें। पीएम मोदी ने अपने मन की बात में बताया कि वो अब तक के सफर के दौरान कई बार भावुक हुए। देश के दिग्गज नेताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश की अहमियत बताई है। पीएम मोदी ने मन की बात की शुरुआत में कहा, “आज नमन की बात का 100वां एपिसोड है। सभी हजारों चिट्ठियां, मिलियन संदेश मिले हैं। मैंने ज्यादा से ज्यादा चीजों को पढ़ा, देखना, जानना और समझने की कोशिश की है। आपका पत्र कभी-कभी मैं भावुक हो गया। भावनाओं से भर गया, भावनाओं में बह गया। और खुद को फिर संभाल भी लिया। उन्होंने कहा, “मन की बात कोटी-कोटी भारतीयों के मन की बात है। 3 अक्टूबर 2014 विजयादशमी के दिन की शुरुआत की। बुराई पर अच्छाई का दिन है। मन की बात सकारात्मक पर्व है। मन की बात को इतने महीने और इतने सवाल। गुजर गए। हर एपिसोड आप में खास रहा। मन की बात कार्यक्रम गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने सुना। 

Related posts

टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 67 रनों से हराया, विराट कोहली ने लगाई सेंचुरी

admin

वडोदरा में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, दिखी वसुधैव कुटुंबकम की झलक

admin

Assembly Elections Modi Magic मोदी का चला जादू : तीनों राज्यों में कमल ने किया कमाल, मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में भी लहराया भगवा, पीएम मोदी ने कहा-इन तीनों राज्यों में बंपर जीत ने साल 2024 की भी हैट्रिक की गारंटी दे दी, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment