Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड मनोरंजन

फिल्म की शूटिंग करने उत्तराखंड आए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने देहरादून में सीएम धामी से मुलाकात की

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता और यूपी के मुजफ्फर नगर स्थित बुलढाणा के निवासी नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों उत्तराखंड में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शनिवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री एवं कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। ‌ उनके साथ फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे भी मौजूद थे। ‌‌नवाजुद्दीन रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में अनेक स्थानों पर अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड में बहुत ही अच्छा वातावरण है। वहीं दूसरी पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में अच्छे होटल खुलें, इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है।

Leave a Comment