एक्शन : शरद पवार ने बगावत करने वाले अजीत पवार समेत नौ विधायकों को किया बर्खास्त - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

एक्शन : शरद पवार ने बगावत करने वाले अजीत पवार समेत नौ विधायकों को किया बर्खास्त



एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने एक्शन लेते हुए भतीजे अजीत पवार समेत नौ विधायकों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। ‌ एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने इन विधायकों को बर्खास्त करते हुए कहा कि इनकी तरफ से पार्टी के प्रतीकों का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जयंत पाटिल के इस फैसले को एनसीपी चीफ शरद पवार का समर्थन मिला है। शरद पवार ने कहा कि उनके निर्णय को हमारा समर्थन रहेगा. हम नया संगठन खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा, “कौन गया और किसके लिए गया मैं इसकी चिंता नहीं करता हूं क्योंकि यह अब दो-तीन बार हो चुका है। राज्य में हमारा संगठन मजबूत है। अजीत पवार के साथ शपथ लेने वाले विधायकों में छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे, धर्मराव अत्राम, अनिल पाटिल और संजय बनसोडे का नाम शामिल हैं। इतना ही उन्होंने अजित पवार ने एनसीपी पर भी दावा ठोकते हुए कहा था कि हम अगले सभी चुनाव एनसीपी के नाम पर ही लड़ेंगे।

Related posts

Asia Cup एशिया कप के फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर भारत बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई

admin

Delhi MCD elections : Aam Aadmi Party releases the first list of 134 candidates for Delhi MCD elections to be held on December 4

admin

केंद्र सरकार ने नई घरेलू गैस नीति को दी मंजूरी, अब हर महीने गैस के दामों में होगा बदलाव, आम लोगों को मिलेगी

admin

Leave a Comment