Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई : श्रीमती विमला देवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को किया गया निलंबित, कृष्ण पाल को दिया गया कार्यवाहक चार्ज

श्रीमती विमला देवी इंटर कालेज आगरा के प्रिंसिपल को घोर वित्तीय अनियमितताओं व कदाचार का दोषी पाए जाने पर प्रबंधक ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए निलबित कर दिया है । वरिष्ठ प्रवक्ता कृष्ण पाल को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का चार्ज लेने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि श्रीमती विमला देवी इंटर कालेज में प्रिंसिपल राजीव कुमार पर कॉलेज फंड में अनियमित तरीके से प्रयोग करने, विभागीय अधिकारियों के आदेश का पालन न करने, कॉलेज रिकार्ड में हेराफेरी करने, विधालय की जमीन सरकार द्वारा लेने पर मुआवजा राशि में हेर फेर करने पर नोटिस जारी किया, लेकिन राजीव कुमार ने संतोष जनक उत्तर न दे उल्टे सीधे आरोप लगाकर दिया प्रबंधक ने तत्काल समिति की बैठक बुलाकर पूरे प्रकरण को समस्त सदस्यों के समक्ष रखा, सभी की राय पर प्रस्ताव पारित करते हुए राजीव कुमार को निलंबित करते हुए दो सदस्यीय जांच समिति बना दी।


जांच समिति राजीव कुमार पर लगाए गए सभी आरोपों की जांच गहनता से करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रबंध समिति को सौंपेगी ।
विद्यालय सचलन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो वरिष्ठ प्रवक्ता कृष्ण पाल को कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाया गया है । प्रबंधक ने तत्काल निलंबित की सूचना अपने स्तर से सभी उच्चाधिकारियों को भेज दी है । प्रदेश महामंत्री मुकेश सिंह सिकरवार ने इस निलबंन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव कुमार ने लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को काफी परेशान कर रखा था उनसे नियम विरुद्ध काम कराता था मना करने पर वेतन रोकने, बेवजह उनके साथ लिखापढ़ी की जाती थी।

Leave a Comment