August 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Jammu Kashmir army helicopter crash खराब मौसम में हुआ हादसा : जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होकर चिनाब नदी में गिरा, दो पायलट और एक कमांडिंग ऑफिसर सवार थे, रेस्क्यू जारी



भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगलों में क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद चिनाब नदी में गिरा है। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में 3 अधिकारी सवार थे । सैन्य अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना मारवाह इलाके में हुई। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान चल रहा है, घटना के विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। किश्तवाड़ में 2-3 दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी, तभी यह हादसा हो गया। भारतीय सेना की ओर से दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर किश्तवाड़ जिले में क्रैश हुआ है, जो कि चिनाब नदी में गिर गया। बताया जा रहा कि इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट और एक कमांडिंग अफसर सवार थे। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कमांडिंग ऑफिसर पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोटें आई हैं, जिनको इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।

गौरतलब है कि ध्रुव हेलिकॉप्टर को दो पायलट उड़ाते हैं। इसमें 12 जवान बैठ सकते हैं। इसकी लंबाई 52.1 फीट और ऊंचाई 16.4 फीट है। ध्रुव हेलीकॉप्टर की अधिकतम गति 291 किमी प्रति घंटा है। यह एक बार में 630 किमी तक उड़ान भर सकता है। अधिकतम 20 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें किसी तरह का हथियार फिलहाल नहीं लगाया गया है। लेकिन इसके ही प्लेटफॉर्म पर लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर बनाया गया है, जो हमलावर हेलिकॉप्टर है।

Leave a Comment