Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Boat Accident दुखद हादसा : पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 21 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी, रात होने की वजह से लापता लोगों को बचाव कर्मी मोबाइल की टॉर्च से तलाशने में जुटे, 40 लोग सवार थे, हादसे में पीएम मोदी ने जताया दुख, देखें वीडियो

दक्षिण के राज्य केरल में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ है। केरल के पर्यटन स्थल मल्लपुरम जिले के तनूर के पास पर्यटकों से भरी नाव पलट गई। नाव पलटने से 21 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। नाव में 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लेकिन रात होने की वजह से रेस्क्यू अभियान में दिक्कत हो रही है। बचाव कर्मी मोबाइल की टॉर्च से लापता हुए लोगों को तलाश रहे हैं। हादसे के वक्त नाव में करीब 40 लोग सवार थे।

राज्य के मंत्री वी अब्दुराहमान ने जानकारी दी कि केरल के मलप्पुरम जिले में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इस हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। पुलिस ने ये भी बताया कि कई एम्बुलेंस, दमकल सेवा के कर्मियों और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के साथ बचाव अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी हादसे की वजह का पता नहीं चला है और डूबी हुई नौका को तट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। केरल के पर्यटन मंत्री मोहम्मद रियास घटना स्थल के लिए कोझिकोड से रवाना हो गए हैं।

Leave a Comment