Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

आप का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित : सीएम केजरीवाल ने कहा-“भारत को ठीक करने के लिए भगवान ने हमें भेजा है”

पिछले दिनों दिल्ली के नगर निगम चुनाव में मिली जीत के बाद उत्साहित आम आदमी पार्टी के संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार 18 दिसंबर को राजधानी में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया। ‌ इस अधिवेशन में गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली हार का भी केजरीवाल के चेहरे पर शिकन रही। सीएम केजरीवाल ने कहा कि साल 2027 में गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने आए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करके पार्टी के विजन के बारे में बात की। अरविंद केजरीवाल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने भारत को ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी को चुना है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में उन्होंने पिछले 5 से 7 साल में 12.30 लाख लोगों को रोजगार दिया है। वहीं पंजाब की आप सरकार 21 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दे चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने दिखा दिया कि बेरोजगारी और महंगाई का समाधान हो सकता है लेकिन इसके पीछे अच्छी नियत होनी चाहिए।

उन्होंने कहा लोग मुझसे पूछते हैं कि आम आदमी पार्टी का विजन क्या है? लेकिन मेरा आम आदमी पार्टी को नहीं बल्कि इस देश को लेकर क्या विजन है? उन्होंने कहा कि हमारे देश को अगले 5 से 10 साल में कहां होना चाहिए, हम इसके बारे में सोचते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी इस देश के विजन को पूरा करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसा देश चाहते हैं जहां पर सभी जाति और धर्म के लोगों के बीच प्यार और मोहब्बत हो। जाति और धर्म के नाम पर कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए।दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत के लिए सभी को बधाई। इसके साथ ही हमारी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है, इसके लिए सभी को बधाई है। हम इसलिए इस जगह पर पहंचे हैं क्योंकि हम जनता की बात करते हैं। आज हम इस बैठक में अपनी विचारधारा पर बात कर रहे हैं। कट्टर देशभक्ति, कट्टर ईमारदारी और इंसानियत यह तीन हमारे मूलमंत्र हैं। हमारी ऐसी पार्टी है जो पता चल जाने पर अपने ही मंत्री को भी जेल भेज देती है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि नेशनल पार्टी के लिए आप को गुजरात या हिमाचल में 6% से ज्यादा वोट शेयर पाने की जरूरत थी। गुजरात में आप को करीब 13% वोट शेयर मिला है। ऐसे में वह नेशनल पार्टी बन गई है। किसी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में 6% वोट हासिल करना जरूरी होता है। आप इससे पहले 3 राज्यों दिल्ली, पंजाब और गोवा में 6% से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर चुकी है।

Leave a Comment