आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट भी जारी की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट भी जारी की

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी  पहली बार अपनी सियासी जमीन तलाश रही है। पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट भी जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 6 कैंडिडेट्स के नामों का एलान किया है। धर्मपुर से योगेंद्र चौहान, लक्सर से डॉ यूसुफ, यमकेश्वर से अविरल बिष्ट, लैंसडाउन से नरेंद्र गिरी, रानीखेत से नंदन सिंह बिष्ट, बाजपुर से सुनीता टम्टा बाजवा के नामों का एलान किया गया है । इससे पहले बुधवार को चौथी लिस्ट में 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से 67 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है । अब उसे तीन और उम्मीदवारों के नाम जारी करने हैं।

Related posts

Earthquake : देश के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके, चीन में 53 लोगों की मौत, कई लोग घायल

admin

ब्रह्मकमल टोपी के बाद अब पहाड़ी गमछा भी देवभूमि में बनेगा पारंपरिक पोशाक

admin

Ankita Bhandari Justice कोटद्वार की कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुनाया फैसला, तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा, फैसला सुनने के लिए अदालत के बाहर लोगों की भारी भीड़ रही

admin

Leave a Comment