Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

Nepal Helicopter Missing : नेपाल में एक हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान हुआ लापता, 5 विदेशी नागरिक सवार थे

नेपाल में मंगलवार को एक हेलिकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हो गया। नेपाल विमान अधिकारियों के मुताबिक, मनांग एयर के हेलिकॉप्टर ने सुकरी से काठमांडू के लिए सुबह 10:04 बजे उड़ान भरी थी। नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारी ग्यानेंद्र भुल ने कहा उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही 10:13 बजे हेलिकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टावर से टूट गया और यह राडार से गायब हो गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर को सीनियर कैप्टन छेट गुरुंग उड़ा रहे थे। उनके अलावा इसमें 5 विदेशी नागरिक सवार थे, जो मैक्सिको के बताए जा रहे हैं। जिस वक्त हेलिकॉप्टर से संपर्क टूटा उस दौरान वो 12 हजार फीट से ऊपर की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था।

Leave a Comment