Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कच्चा तेल ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, हादसे के बाद लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला



आज सुबह तमिलनाडु में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर रेलवे स्टेशन के पास कच्चा तेल ले जा रही एक मालगाड़ी रविवार सुबह पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। हादसे में आग इतनी फैल गई कि वहां मौजूद इलेक्ट्रिक रूम भी चपेट में आ गए। इसकी वजह से कई एक्सप्रेस ट्रेनें रुक गईं। दमकल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Comment