हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले कांग्रेस ने 30 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले कांग्रेस ने 30 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम से एक दिन पहले कांग्रेस ने अपने ही 30 नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इन नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है। एक साथ 30 नेताओं को पार्टी से बाहर किए जाने पर हड़कंप मच गया है। ‌पार्टी से बाहर किए गए इन नेताओं में धीरेंद्र सिंह चौहान, संतोष डोगरा, कुलदीप ओक्टा, अनिश दीवान, दिनेश राणा, दिनेश घुंटा, बीना पोटन, रामलाल नेवली, कृष्ण रांटा, महेश ठाकुर, बसंत नेवली, हितेंद्र चौहान, श्याम शर्मा, नाग चंद तुलीयान को पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी ने नाग चंद शर्मा, सुखराम नगरैक, अत्तर राणा, अक्षय ब्राक्टा, शुरवीर राणा, हार्दिक भंडारी, वीरेंद्र धांटा, मोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह मांटा, हेतराम कैंथला, नीरज, नरेश, जितेंद्र शर्मा, रोहित रामटा, बृजमोहन और दिनेश शर्मा को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। यह सभी पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल, युवा कांग्रेस के हैं। बता दें कि गुरुवार, 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। एग्जिट पोल्स को लेकर कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल छाया हुआ है। पिछले दिनों हिमाचल कांग्रेस के कई नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर आलाकमान से भी मुलाकात की थी।

Related posts

PM Modi Banglore Visit ISRO Team Congratulations Chandrayaan-3 Successful Soft Landing: पीएम मोदी कल ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचेंगे, 26 को इसरो की टीम से करेंगे मुलाकात

admin

Delhi Ordinance Bill pass : केंद्र सरकार ने दिल्ली अध्यादेश बिल लोकसभा में पेश किया, यह विधेयक पारित होने के बाद केजरीवाल सरकार की कम हो जाएगी पावर

admin

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल घर पर तोड़फोड़ कर आग लगाई

admin

Leave a Comment