Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

Himachal Pradesh Cloudbrust हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फटा बादल, भारी नुकसान, खेत खलिहान गाड़ियां बह गई, रेस्क्यू अभियान जारी , देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले के थाच गांव में गुरुवार देर रात बादल फटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक आई भीषण बाढ़ में दो गाड़ियां, खेत और बगीचे बह गए, जबकि कई मकानों को भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से खतरा पैदा हो गया है।

https://x.com/DDNewsHindi/status/1968863154873536843?t=8pJ6zT9ZdgkQAsgyAa2yaA&s=19



स्थानीय लोग आधी रात को ही अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट कर दिया गया है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है, लेकिन भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment