Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 30, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

पीएम मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग, बूस्टर डोज के प्रस्ताव पर लिया जा सकता है फैसला


देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। यह बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी। बता दें कि कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बैठक है। माना जा रहा है कि मीटिंग के दौरान देशभर में कोरोना की बूस्टर डोज को फ्री किए जाने का प्रस्ताव जारी किया जा सकता है। देश में पिछले एक हफ्ते से लगातार दो हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता राजधानी दिल्ली को लेकर है, जहां रोज एक हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। वहीं रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एक बार फिर से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों पर देशवासियों से सतर्क रहने और मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने जैसे बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया।

Leave a Comment