September 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे सपा विधायक को पुलिस ने भेजा जेल

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। चुनाव की तैयारी में जुटे सपा के विधायक को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि यूपी के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को शनिवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में अरेस्ट किया था। अदालत में पेश करने के बाद सपा विधायक को जेल भेज दिया गया है। आपको बता देंगे नाहिद इस बार विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के प्रत्याशी हैं। वे पिछले दिनों से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए थे। 

Leave a Comment