Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

तेलंगाना में बड़ा हादसा: मछुआरों को बचाने गईं SDRF की दो नावें पलटीं, 10 जवान लापता

तेलंगाना के खम्मम जिले में बुधवार (4 नवंबर) को एक बड़ा हादसा हो गया। सथुपल्ली मंडल स्थित बेथुपल्ली झील में मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और दमकल विभाग के 10 कर्मचारी लापता हो गए। बताया जा रहा है कि बचाव अभियान में जुटी दो नावें तेज बहाव के कारण पलट गईं।

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते झील का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इस दौरान पांच मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने गए थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे झील में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए पहले दमकल विभाग के तीन कर्मचारी नाव लेकर पहुंचे, लेकिन वे भी वहां फंस गए।

इसके बाद कोठागुडेम से एसडीआरएफ के छह जवान और दमकल विभाग के चार अन्य कर्मचारी दो नावों के साथ बचाव अभियान में पहुंचे। शुरुआती प्रयास में फंसे दमकलकर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन मछुआरों को बचाने के लिए दोबारा आगे बढ़ने के दौरान दोनों नावें पलट गईं। हादसे के बाद 10 कर्मचारी लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को लापता कर्मचारियों की सुरक्षित तलाश के निर्देश दिए। मुख्य सचिव को भी बचाव अभियान की लगातार निगरानी करने को कहा गया।

Leave a Comment