प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बातचीत की जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत को उपयोगी और सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की गई। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
बातचीत का एक अहम हिस्सा वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़ा रहा। प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी चर्चा की। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत और अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व के बीच यह बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। व्यापार और ऊर्जा जैसे मुद्दे दोनों देशों के लिए खास महत्व रखते हैं। इसके अलावा रक्षा सहयोग और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में जारी साझेदारी पर भी बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत जारी है। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय संपर्क लगातार बना हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने और भारत-अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। बातचीत में वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता दी गई। इससे स्पष्ट है कि दोनों देशों के बीच संबंधों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरती चुनौतियां भी शीर्ष नेतृत्व के संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई हैं।

