Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 8, 2026
Daily Lok Manch
Trending

आज सुबह राजधानी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरे दो कोच, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, वीडियो


रविवार तड़के देश की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेनों में शामिल त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के दो कोचों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे डिब्बे धुएं और लपटों से घिर गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना कोटा मंडल के लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच रविवार सुबह करीब 5:15 बजे हुई।



जानकारी के मुताबिक आग ट्रेन के बी-1 कोच और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी। जैसे ही धुआं उठता दिखाई दिया, गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। रेलवे स्टाफ और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 15 मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बी-1 कोच में कुल 68 यात्री सवार थे।



हादसे की सूचना मिलते ही कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे और रेलवे की राहत एवं बचाव टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गईं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि आग ने कुछ ही देर में दोनों कोचों को अपनी चपेट में ले लिया था। रेलवे अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment