Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Madhya Pradesh BJP list announced मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जारी की अपनी पांचवीं लिस्ट, 92 प्रत्याशियों के नामों का किया एलान

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। 5वीं सूची के मुताबिक, 92 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने गुना और विदिशा सीट होल्ड कर दी है। बता दें, प्रत्याशियों का फैसला 20 अक्टूबर को नई दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर की शाम दिल्ली पहुंचे थे। बैठक के बाद वे देर रात भोपाल रवाना हो गए ।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा भी थे। बताया जाता है कि बीजेपी ने कांग्रेस की सूची आने के बाद कई सीटों पर दोबारा मंथन किया ।

Leave a Comment