Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

धामी सरकार की मंत्रिमंडल बैठक कल, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

दिल्ली दौरे से लौटे मंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 7 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में धामी सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर सकती है। ‌ राजधानी देहरादून सचिवालय में सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इस महीने यह पहली मंत्रिमंडल की बैठक होगी। जिसमें तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ ही समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट पर भी चर्चा किया जा सकता है। बता दें कि यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने फाइनल मसौदा तैयार कर लिया है। जिसे जल्द ही सरकार को सौंप देगी। ऐसे में शुक्रवार को सीएम धामी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में ड्राफ्ट के विधिक आकलन के संबंध में भी चर्चा किया जा सकता है।

Leave a Comment