Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

कपाट बंद होने से पहले पीएम मोदी इस बार भी बाबा केदारनाथ धाम में आ सकते हैं दर्शन करने

साल 2021 में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से 1 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आकर पूजा-अर्चना की थी । पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर धामी सरकार अलर्ट हो गई है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी इसके साथ व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही अधिकारियों से प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे की तैयारियों का फीड बैक भी लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा संभावित है। उम्मीद है कि इस बार की दीवाली पीएम मोदी उत्तराखंड में मनाएंगे। कहा जा रहा है कि 23 अक्टूबर को पीएम मोदी केदारनाथ के दर्शन करेंगे। 23 अक्टूबर को छोटी दीवाली है। ये भी संभावना है कि पीएम मोदी इस बार की दीवाली सेना के जवानों संग मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी खुद केदारनाथ निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं।

Leave a Comment