Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ 85 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले, स्कूल में ही सभी को क्वारंटाइन किया गया

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों में छात्र-छात्राएं संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि अभी केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से देशभर में स्कूल और कालेजों को बंद करने के कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में एक विद्यालय में 28 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे आज इसी कड़ी में उत्तराखंड के नैनीताल जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गंगरकोट इलाके में स्थित स्कूल परिसर में ही बच्चों को क्वारंटाइन में रखा गया है। नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर राहुल शाह ने बताया कि आरटी पीसीआर टेस्ट में निगेटिव आने वाले बच्चों को ही घर भेजा जाएगा।

Leave a Comment