पाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती हमले में 46 लोगों की मौत, कई घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 23, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय अपराध

पाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती हमले में 46 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान का शहर पेशावर शुक्रवार दोपहर आतंकी हमले से थर्रा उठा। यह जोरदार हमला उस वक्त हुआ जब पेशावर की मस्जिद में सैकड़ों लोग नमाज पढ़ने के लिए जुटे थे। ‌ उसी दौरान आत्मघाती हमले में 46 लोगों की मौत हो गई 50 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। ‌ पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से ये जानकारी सामने आई है। शुक्रवार (जुमे) की नमाज के दौरान आत्मघाती आतंकी ने भीड़ के बीच खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। वहीं इस आत्मघाती हमले में कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। ‌यह हमला किसने किया अभी तक जानकारी सामने नहीं आ सकी है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related posts

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बोले- ‘हमारे देशों के बीच दोस्ती अमर रहे

admin

पाकिस्तान में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में इमरान खान ने चला बाउंसर दांव, संसद में चला सियासी ड्रामा

admin

G20 summit: बाली जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज और इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट विडोडो को “हिमाचल प्रदेश के खास उपहार भेंट किए”

admin

Leave a Comment