उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 1 घायल, थराली में हुआ हादसा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 1 घायल, थराली में हुआ हादसा

उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड के कारण चार लोगों की मौत हो गई, 1 घायल है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटना चमोली के थराली की है, जहां लैंडस्लाइड के दौरान एक बड़ा पत्थर तीन घरों से टकरा गया। अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। चमोली जिले में बारिश लोगों आफत बनकर टूटी है। चमोली के थराली में पेनगढ़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल 12 साल का बच्चा बताया जा रहा है।

Related posts

निशुल्क स्वास्थ्य कैंप : सीएम धामी की पहल पर सूचना निदेशालय में 350 से अधिक मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

admin

राजनीति में अच्छी परंपरा : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की

admin

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 171 असिस्टेंट प्रोफेसर की जल्द की जाएगी नियुक्ति

admin

Leave a Comment