Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

Colombia landslide : कोलंबिया में लैंडस्लाइड होने से 34 लोगों की मौत, बारिश के बाद हुआ हादसा


कोलंबिया में 5 दिसंबर सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां रिसाराल्डा प्रांत में एक बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई। नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट के मुताबिक, मरने वालों में 8 बच्चे हैं। मलबे में अभी भी कई लोग दबे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 1 दिन पहले कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि इस भूस्खलन में अबतक कम से कम 27 लोगों की जान गई है। मालूम हो कि कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 230 किमी (140 मील) दूर रिसाराल्डा राज्य में प्यूब्लो रिको और सांता सेसिलिया के गांवों के बीच भारी बारिश होने के चलते भूस्खलन हुआ। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

Leave a Comment