3 दिसंबर दिन शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 17, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

3 दिसंबर दिन शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 03 दिसंबर 2021

? आज का पंचांग ?

दिन – शुक्रवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – याम्यायन
गोल – याम्य
ऋतु – हेमन्त
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – अग्रहण
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्दशी
नक्षत्र – विशाखा
योग – अतिगंड
करण- शकुनि
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
?सूर्योदय- 6:40
? सूर्यास्त- 05:25
?आनेवाला व्रत व विशेष:- षाण्मासिक रविव्रत आरंभ- रविवार ।
?अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:24 से 12:02 तक ।
?पाक्षिक सूर्य— ज्येष्ठा नक्षत्र में
?? सांस्कृतिक कोश??
राजा निमि के मृत शरीर को मथने से उत्पन्न होने के कारण राजा जनक के पूर्वज का नाम मिथि पड़ा ।
? राहु काल :- दिन के 10:28 से 11:48 बजे तक ।


??आज का सुविचार??


भविष्य भी उसी का अच्छा होता है जिसका वर्तमान अच्छा होता है ।




3 दिसंबर शुक्रवार का राशिफल—-



मेष : आज प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी भी नए उद्यम के लिए अच्छा समय है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आर्थिक फील्ड में उन्नति होगी। आज अनावश्यक विवादों में न उलझें नहीं तो परेशानी होगी।

वृष : व्यवसाय में कार्य योजना का विस्‍तार होगा। आपके अपने माता पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बनेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आज शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है।

मिथुन: व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। संयम से रहें।

कर्क: शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। घर के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व मीडिया फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए समय कठिन है। टेलीफोनिक बात के प्रति सतर्क रहें। भगवान विष्णु की पूजा करें।

कन्या: आज पॉलिटीशियन अपने करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा। आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला: मीडिया व आईटी फील्ड में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक रूप से लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। वाहन खरीदने का योग है। शिक्षा में उन्नति है।

वृश्चिक: व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी।आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु : आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। रुके धन का आगमन होने से आप आज खुश रहेंगे।

मकर: स्वास्थ्य में सुधार होगा। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आईटी व बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ: आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आपका सम्मान होगा और ख्याति बढे़गी। आज आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं। पिता से संबंध तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है।

मीन : छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। गुरु शिक्षा व ज्ञान में लाभ करवा सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है।

Related posts

With Mohan Bhagwat On Stage, PM Modi Praises RSS In Nagpur संघ मुख्यालय ने पीएम नरेंद्र मोदी को 11 साल बाद बुला ही लिया, लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख आए एक मंच पर, मंच पर पहली बार खुलकर हंसते हुए दिखाई दिए मोहन भागवत, देखें वीडियो

admin

15 दिसंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO : पठान फिल्म को लेकर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिया बड़ा बयान, “भगवा का अपमान करने वालों का मुंह तोड़ देंगे”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment