23 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

23 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी 23 साल पहले आज ही के दिन 13 अक्टूबर साल 1999 में तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए थे। यह प्रधानमंत्री के तौर पर उनका पहला कार्यकाल था, जिसे उन्होंने पूरा किया। 1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और वाजपेयी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि, उनकी सरकार 13 दिनों में ही संसद में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाने के चलते गिर गई। 1998 में दोबारा लोकसभा चुनाव हुए। इनमें पार्टी को ज्‍यादा सीटें मिलीं और कुछ अन्‍य पार्टियों के सहयोग से वाजपेयी जी ने NDA का गठन किया और वे फिर प्रधानमंत्री बने। यह सरकार 13 महीनों तक चली, लेकिन बीच में ही जयललिता की पार्टी ने सरकार का साथ छोड़ दिया, जिसके चलते सरकार गिर गई। 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में आई और इस बार वाजपेयी ने अपना कार्यकाल पूरा किया। लेकिन साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्र की सत्ता में नहीं आ सकी। ‌जिससे अटल जी को बहुत बड़ा सदमा पहुंचा। ‌ उसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी धीरे-धीरे सक्रिय राजनीति से दूर होते चले गए।‌ 16 अगस्त साल 2018 में अटल जी का निधन हो गया।

Related posts

फिल्मों और धारावाहिकों में अपने अभिनय की अलग छाप छोड़ने वाले बॉलीवुड अभिनेता अरुण बाली का निधन

admin

PM Modi phone call Ukraine president पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर की बात

admin

Sikkim Earthquake : सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता

admin

Leave a Comment