20 नवंबर शनिवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 14, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

20 नवंबर शनिवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 20 नवंबर 2021

? आज का पंचांग ?

दिन – शनिवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – याम्यायन
गोल – याम्य
ऋतु – हेमन्त
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – अग्रहण
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- प्रतिपदा
नक्षत्र – रोहिणी
योग – शिव
करण- कौलव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
?सूर्योदय- 6:29
?सूर्यास्त-5:19
?आनेवाला व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत -मंगलवार ।
?अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:40 से 8:00 म..01:20 से 02:40 एवं सा. 4:00 से 5:31 तक ।
?पाक्षिक सूर्य— अनुराधा नक्षत्र में
?? सांस्कृतिक कोश??
कामदेव का नाम अनंग भी है यह नाम भगवान शंकर के जलाकर भष्म कर देने के पश्चात मिला ।
? राहु काल :- दिन के 9:01 से 10:22 बजे तक ।


??आज का सुविचार??

ईमानदारी वह मार्ग है जिस पर चलने वाला व्यक्ति और समष्टि दोनों का भला होता है ।


20 नवंबर शनिवार का राशिफल—


मेष -आज आपका धन अधिक खर्च होगा आय कम होगी, आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्‍य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष – आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे।

मिथुन -आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कर्क-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

सिंह -आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है।

कन्या-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे।


तुला -आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे।

वृश्चिक-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं।

धनु- आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मकर -आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें।

कुम्भ -आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा।

मीन – आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

Related posts

26 अप्रैल, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

5 नवंबर शुक्रवार का पंचांग- राशिफल

admin

12 फरवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment