बाबा अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 की मौत, सैलाब में बहे श्रद्धालुओं की खोजबीन के लिए रेस्क्यू जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 13, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

बाबा अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 की मौत, सैलाब में बहे श्रद्धालुओं की खोजबीन के लिए रेस्क्यू जारी

(Amar nath cloud burst) : शुक्रवार शाम को बाबा अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। ‌वही सैलाब में कई लोग लापता है। ‌ मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‌ बादल फटने के बाद पानी का बहाव इतना तेज था कि वहां अस्थाई रूप से लगाए गए करीब 50 टेंट बह गए। जब यह घटना हुई तब वहां करीब 10 हजार श्रद्धालु मौजूद थे।

भारतीय सेना के नेतृत्व में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें देर रात राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने घटना पर गहरा शोक जताया है। ‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “श्री अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। राज्यपाल मनोज सिन्हा जी से हालात का जायजा लिया है। बचाव और राहत कार्य जारी है. प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें–

Related posts

उज्जैन “महाकाल कॉरिडोर” बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, काशी विश्वनाथ मंदिर से भी 4 गुना बड़ा, देखें वीडियो

admin

Kumbh 2027 हरिद्वार कुंभ : गंगा तट पर पहली बार अखाड़ों के संतों संग बैठक, सीएम धामी ने घोषित की कुंभ 2027 की प्रमुख स्नान तिथियां

admin

tragic accident : भारी बारिश के बाद पूरा गांव ही भूस्खलन की चपेट में आ गया, 10 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत बचाव में जुटी, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment