राज्य सभा चुनाव : विदेश मंत्री एस जयशंकर और तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रॉयन समेत 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

राज्य सभा चुनाव : विदेश मंत्री एस जयशंकर और तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रॉयन समेत 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

राज्‍यसभा की 11 सीटों के लिए 24 जुलाई को वोटिंग होनी है। एस जयशंकर और डेरेक ओ ब्रॉयन समेत 11 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना जाएगा। ये चुनाव पश्चिम बंगाल में छह, गुजरात की तीन और गोवा की एक सीट पर हो रहा है। 11 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस के छह और भाजपा के पांच उम्मीदवार खड़े हैं। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा की एक सीट बढ़ जाएगी। अब बीजेपी की राज्यसभा में 93 सीटें हो जाएंगी।पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 6 सीटों से तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक-ओ-ब्रायन, सांसदी दल के उप नेता सुखेंदु शेखर राय, ट्रेड यूनियन नेत्री दोला सेन, प्रोफेसर समीरुल इस्लाम और अलीपुरद्वार तृणमूल जिला अध्यक्ष प्रकाश चिक बड़ाईक और उपचुनाव के लिए साकेत गोखले निर्विरोध जीते। बंगाल से पहली बार भाजपा का कोई राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुआ। भाजपा के टिकट पर अनंत महाराज जीतकर राज्यसभा पहुंचे।गुजरात की तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना था। जिसमें से एक सीट से विदेश मंत्री एस जयशंकर दोबारा जीते। राज्य की अन्य दो सीटों से भाजपा कैंडिडेट केसरी सिंह झाला और बाबूभाई देसाई ने जीत हासिल की। गोवा की एक सीट से भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद म्हालू शेट तनावड़े राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं।

Related posts

VIDEO Odisha Train Accident Tragedy ओडिशा ट्रेन त्रासदी : “घटनास्थल पर भयानक मंजर देख पीएम मोदी हो गए भावुक, घायल यात्री रोने लगे”, मौके पर ही मंत्री को मिलाया फोन, प्रधानमंत्री ने तल्ख लहजे में कहा- हादसे के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, देखें वीडियो

admin

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच भाजपा ने दिया बड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री ने कहा विपक्ष के पास दो दिन ही बचे हैं

admin

पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी में उड़ गए दिग्गज, सीएम चन्नी, सिद्धू, अमरिंदर और बादल नहीं बचा सके अपनी सीट

admin

Leave a Comment