1 अक्टूबर से बदलेंगे 10 बड़े नियम, जानिए कौन-कौन से होंगे बदलाव जो आपके रोजमर्रा जीवन और फाइनेंशियल प्लानिंग पर डाल सकते हैं असर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

1 अक्टूबर से बदलेंगे 10 बड़े नियम, जानिए कौन-कौन से होंगे बदलाव जो आपके रोजमर्रा जीवन और फाइनेंशियल प्लानिंग पर डाल सकते हैं असर

अक्टूबर 2025 कई नए नियमों के साथ शुरू होने वाला है। कुछ बदलाव सीधे आपके रोजमर्रा के जीवन और फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर डाल सकते हैं। ये बदलाव LPG, ट्रेन टिकट, UPI, पेंशन स्कीम, ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग जैसी चीजों से जुड़े हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं।

  1. LPG सिलेंडर के दाम बदलेंगे
    1 अक्टूबर से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बदलेंगी। घरेलू सिलेंडर के दाम पिछले कुछ महीनों से स्थिर हैं।
  2. ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदले
    अब रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार कार्ड वेरिफाई हो चुका है। यह नियम पहले केवल तत्काल टिकट के लिए था।
  3. UPI का ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ फीचर बंद
    1 अक्टूबर से UPI ऐप्स में किसी से सीधे पैसे मांगने का विकल्प नहीं मिलेगा। NPCI के अनुसार, यह धोखाधड़ी और फिशिंग से बचाव में मदद करेगा।
  4. UPI ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ेगी
    अब UPI के जरिए एक बार में 5 लाख रुपये तक ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। यह रियल एस्टेट, ई-कॉमर्स और व्यवसायिक लेनदेन में आसान होगा।
  5. UPI ऑटो-पे सुविधा शुरू
    अब सब्सक्रिप्शन और बिल के लिए ऑटो-पे का विकल्प मिलेगा। हर ऑटो-डेबिट पर नोटिफिकेशन आएगा और यूजर इसे बदल या बंद कर सकते हैं।
  6. NPS में न्यूनतम योगदान बढ़ा
    नेशनल पेंशन सिस्टम में न्यूनतम मासिक योगदान 500 रुपये से बढ़कर 1,000 रुपये हो जाएगा।
  7. NPS में नया टियर सिस्टम
    Tier-1: रिटायरमेंट फोकस और टैक्स बेनेफिट के साथ।

Tier-2: लचीला विकल्प, टैक्स लाभ नहीं।

  1. पेंशन स्कीम में बदलाव
    NPS, Atal Pension Yojana और NPS Lite में नए नियम लागू होंगे। सरकारी कर्मचारियों को नया PRAN खोलने पर e-PRAN किट के लिए 18 रुपये देने होंगे।
  2. ऑनलाइन गेमिंग नियम बदले
    सभी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को MeitY से वैध लाइसेंस लेना होगा। ऑनलाइन रियल-मनी गेम में भाग लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल होगी।
  3. डाक सेवा के चार्ज में बदलाव
    1 अक्टूबर से स्पीड पोस्ट सेवा में शुल्क बदलेंगे। नई सुविधाओं में OTP आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग, ऑनलाइन बुकिंग और SMS नोटिफिकेशन शामिल हैं। छात्रों को 10% और नए थोक ग्राहकों को 5% की छूट भी मिलेगी।

Related posts

नया सिस्टम : भारतीय रेल मंत्रालय ने ट्रेन यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करने के लिए किया बड़ा बदलाव, पहले 10 मिनट का समय लोगों को मिलेगा

admin

Team India New Giant Jursey तीनों फॉर्मेट में लॉन्च : टीम इंडिया अब नई जर्सी के साथ दिखाई देगी, स्पोर्ट्स कंपनी ने हवा में उड़ा कर जर्सियों की लॉन्चिंग की, देखें वीडियो

admin

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर गुस्साए अखिलेश यादव ने अपनी ही विधायक को समाजवादी पार्टी से निकाला, जानिए पूरा मामला, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment