प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स की अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान विक्टोरिया के स्टेट हाउस में औपचारिक ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान, सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी भी वहां मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की 27 से शुरू हुई सेशेल्स यात्रा 29 जून तक जारी रहेगी। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। स्टेट हाउस में राष्ट्रपति हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया और दोनों नेताओं ने आधिकारिक समारोह में भाग लिया।

पीएम मोदी सेशेल्स के स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह समारोह वर्ष 1976 में ब्रिटेन से मिली आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया पहुंचे थे, जहां राष्ट्रपति हर्मिनी ने कई वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। स्वागत समारोह में गुजरात के कच्छ क्षेत्र का पारंपरिक लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की तारीफ करते हुए इसे ‘ग्लोबल कनेक्ट’ की मिसाल बताया।

शनिवार को ही प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी एक ही कार में सवार हो सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स को भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) पीएस एलईएसपीडब्ल्यूएआर, छह एंबुलेंस, 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल नौकाएं भेंट कीं। इनसे सेशेल्स की समुद्री निगरानी और विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गश्त की क्षमता मजबूत होगी।

यह विशेष समुद्री पोत गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित है। हस्तांतरण समारोह विक्टोरिया स्थित सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर राष्ट्रपति हर्मिनी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत में निर्मित यह फास्ट पेट्रोल वेसल सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा और ईईजेड निगरानी क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

सीएम धामी ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित, 4 घोषणाएं भी की

admin

अब बजट में होगा सफर : देश में आज सबसे “सस्ती इलेक्ट्रिक कार” हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर तक भरेगी फर्राटा

टला बड़ा हादसा: उत्तराखंड में फिर पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभरा कर सड़क पर गिर गया, कई यात्री फंसे, देखें वीडियो

Leave a Comment