मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश हेल्थ

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है। विदेश यात्रा से लौटे यात्रियों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। लक्षण वाले मरीजों की जांच कराकर भर्ती के निर्देश भी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राज्य के उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों और जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में निर्देश दिया गया है कि बुखार और शरीर पर चकत्तों से संबंधित मरीजों की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से साझा की जाए। वहीं मंकीपॉक्स के संक्रमण को तेजी से फैलता देख इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने चेतावनी जारी की है। हेल्थ एजेंसी का कहना है कि छोटे बच्चों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा है, जिसके चलते इसके लक्षणों पर नजर रखनी होगी।बता दें कि अब तक 21 देशों में मंकीपॉक्स के 226 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मंकीपॉक्स का पहला मामला ब्रिटेन में 7 मई को सामने आया था। हालांकि अभी इसके भारत में एक भी मरीज नहीं मिले हैं।

Related posts

VIDEO Atik Ahmed Shivpuri Police van Cow dies गाय की दुखद मौत : अतीक अहमद की वैन से टकराकर गाय की मौत, हादसे के बाद तेज स्पीड से आ रही पुलिस वैन पलटने से बची, साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है माफिया, देखें वीडियो

admin

Gyanvapi Mosque Case : वाराणसी ज्ञानवापी सर्वे करने के लिए हाईकोर्ट ने एएसआई को नहीं दी अनुमति, कोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई

admin

होली से पहले पदोन्नत की मिली सौगात : योगी सरकार ने यूपी के 6 जेलरों को प्रमोशन करके जेल अधीक्षक बनाया, देखें शासनादेश

admin

Leave a Comment