World Cup IND vs Australia विश्व कप : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 200 रन का आंकड़ा नहीं छूने दिया, भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार गेंदबाजी - Daily Lok Manch
March 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent

World Cup IND vs Australia विश्व कप : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 200 रन का आंकड़ा नहीं छूने दिया, भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार गेंदबाजी

विश्व कप के पहले मैच में आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 200 रन का स्कोर पूरा करने नहीं दिया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट कर दिया है। रविवार को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला रहा। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर 6 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।ऑस्ट्रेलिया टीम से ओपनर डेविड वॉर्नर ने 41 रन और स्टीव स्मिथ ने 46 रन बनाए। भारतीय टीम से रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। जबकि रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया है।

Related posts

Uttarakhand AIIMS Rishikesh Heli Ambulance service : एम्स ऋषिकेश को मिली देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा

admin

India VS China World Population Country 2023 : उपलब्धि कहें या दुर्भाग्य ? भारत ने पड़ोसी देश चीन को आबादी में पछाड़ दिया अब दोनों देशों की इतनी हुई जनसंख्या, यूएन ने जारी किए आंकड़े

admin

15 दिसंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment