Women's hockey junior Asia Cup 2023 : भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशिया कप का खिताब जीता - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

Women’s hockey junior Asia Cup 2023 : भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशिया कप का खिताब जीता

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने पहली बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। फाइनल में टीम इंडिया के सामने साउथ कोरिया की चुनौती थी। टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम साउथ कोरिया को भारत ने 2-1 से हराया। साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में ही होना था लेकिन कोरोना की वजह से दो साल की देरी से खेला गया। वहीं इससे पहले सेमीफाइनल में जीत के साथ ही भारतीय टीम जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर ली थी। जूनियर वर्ल्ड कप इस साल 29 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच चिली में आयोजित किया जाएगा।

जापान के काकामीगहारा शहर में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत और दक्षिण कोरिया पहले हाफ में बराबरी पर रहीं। दोनों टीमों ने पहले हाफ में एक-एक गोल किए। भारत के लिए पहला गोल अन्नू (22’) और दूसरा नीलम (41’) ने किया। वहीं कोरिया के लिए एकमात्र गोल पार्क सेयोन ने किया। इससे पहले भारतीय टीम ने लीग में मुकाबले में पॉइंट टेबल में टॉप में रही थी। लीग में खेले 4 मैचों में से भारत ने 3 जीते जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। भारतीय टीम ने लीग में अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 22-0 से हराया।

Related posts

VIDEO I.N.D.I.A vs NDA : पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला : कहा- “इंडियन मुजाहिदन ने भी अपने नाम के आगे इंडियन लगाया है”, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- आप मणिपुर पर चर्चा करिए, देखें वीडियो

admin

What a win : CHAMPION India seal the series with a memorable win in Hyderabad

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट से किसान और खाप नेता नाराज, महापंचायत स्थगित की

admin

Leave a Comment