यूपी में 10 जिलों की 57 सीटों के लिए मतदान शुरू, मुख्यमंत्री योगी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में 10 जिलों की 57 सीटों के लिए मतदान शुरू, मुख्यमंत्री योगी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

यूपी में पिछले महीने फरवरी से शुरू हुआ चुनावी समर अब अपने अंतिम चरण में आता जा रहा है। आज एक बार फिर से यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। इसके बाद 7 मार्च को अंतिम सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। आइए अब आपको बता दें आज छठे चरण के लिए वोट कौन-कौन से जिले में डाले जा रहे हैं। इस चरण में अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) से चुनाव मैदान में हैं। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस चरण में एक करोड़ महिलाओं समेत करीब 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में 66 महिलाओं समेत कुल 676 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने लोगों से अपने मताधिकार करने की अपील की है। बता दें कि मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

Related posts

BJP CM Conclave Delhi Party Head quarters Meeting : हाईलेवल मीटिंग में बनी रणनीति : दिल्ली पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी ने ली बैठक, कर्नाटक में मिली हार समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन, भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री भी हुए शामिल

admin

पत्नी स्वाति सिंह का टिकट कटवा कर दयाशंकर सिंह उतरेंगे चुनाव मैदान में, भाजपा ने इस जिले से बनाया प्रत्याशी

admin

Holi 2k25 : गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भक्तों संग मनाई होली, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

admin

Leave a Comment