आजमगढ़ और रामपुर में मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह, मतदान प्रतिशत बहुत कम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

आजमगढ़ और रामपुर में मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह, मतदान प्रतिशत बहुत कम

महाराष्ट्र सियासी हलचल के बीच उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा उपचुनाव को लेकर सुबह से शाम तक गहमागहमी बनी रही। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो चुकी है। इन दोनों जगह वोटरों ने वोट डालने में उत्साह नहीं दिखाया। रामपुर रोड आजमगढ़ में शाम 5 बजे तक वोटिंग 50% भी नहीं पहुंच सकी है। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक रामपुर में 37.01 और आजगढ़ में 45.97 फीसदी मतदान हुए हैं। वोटिंग परसेंटेज में रामपुर आजमगढ़ से 9 फीसदी पीछे है। आजम खान, उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। बता दें कि आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल निरहुआ और समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और बसपा से गुड्डू जमाली चुनाव मैदान में हैं। वहीं रामपुर में सपा के आसीम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच सीधा मुकाबला है।

Related posts

Ayodhya Deepawali : दीपावली पर 26 लाख दिए जलाकर अयोध्या ने रचा कीर्तिमान

admin

बड़ी खबर : यूपी नगर निकाय में कोर्ट के ओबीसी आरक्षण रद करने के 24 घंटे में ही सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, “अब चुनाव 3 महीने बाद हो सकेंगे”

admin

यूपी में बसपा ने दूसरे चरण के लिए 51 उम्मीदवारों की जारी की सूची, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment