Vice President Election उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा आज या कल अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है, एनडीए की ओर से यह नाम रेस में आगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 6, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

Vice President Election उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा आज या कल अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है, एनडीए की ओर से यह नाम रेस में आगे

अगले महीने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा हाईकमान आज या कल में उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार का चयन करेंगे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मंगलवार 12 अगस्त को एनडीए गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है। 7 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई में एनडीए की बैठक हुई थी।  धनखड़ के इस्तीफे के बाद अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है। इनमें राज्यसभा के उपसभापति और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता हरिवंश सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के नाम शामिल हैं। I.N.D.I गठबंधन संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभावित नामों पर चर्चा करने और आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति का चुनाव ऐसे समय हो रहा है, जब बिहार विधानसभा चुनाव सिर पर है तो जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के चलते जाट समीकरण के बिखरने का खतरा बन गया है। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण का सियासी संतुलन बनाने का पहले से ही चैलेंज है। इस तरह से देखना होगा कि बीजेपी कैसे जातिगत, क्षेत्रीय और नैरेटिव के समीकरण को साधेगी?

Related posts

MP train accident : मध्यप्रदेश में भीषण रेल हादसा : दो मालगाड़ी आपस में टकराई, तीसरी भी भिड़ गई, आग लगने के बाद ट्रेन का इंजन मालगाड़ियों के ऊपर चढ़ गया, दो ड्राइवर की मौत, रेस्क्यू जारी, देखें हादसे का खौफनाक वीडियो

admin

सड़क हादसे में सीएम योगी के ओएसडी की मौत, पत्नी भी बुरी तरह गंभीर घायल, स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े

admin

पीएम मोदी ने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को किया सम्मानित, फॉरेंसिक साइकोलॉजी में पीएचडी करने वाले देश के पहले आईपीएस 

admin

Leave a Comment