VIDEO : दिल्ली में पीएम मोदी ने महिलाओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
March 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO Delhi PM Modi Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी ने महिलाओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थिति भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और धन्यवाद दिया। भाजपा दफ्तर पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर मौजूद हैं। वे गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर बिल के पास होने का जश्न मना रही हैं।

आज BJP मुख्यालय में PM मोदी (PM Modi) का ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस भव्य स्वागत समारोह का आयोजन दिल्ली BJP की महिला शाखा ने किया है।

Home Page

बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। महिलाएं ढोल-नगाड़ों की धुन पर नांच रही हैं। पीएम मोदी भी अन्य बीजेपी नेताओं संग बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह हम सब के लिए ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाली घड़ी है। इसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

महिला आरक्षण बिल के संसद के दोनो सदनों से पास होने बाद नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ऑफिस में जश्न का माहौल है। राज्यसभा में भी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण बिल) 2023 पारित होने के बाद बीजेपी महिला मोर्चा ने आज पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आज देश की सभी महिलाओं को बधाई देता हूं।

कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते हुए देखा। ये हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें यह इतिहास रचने का मौका दिया। पीएम के स्वागत समारोह के दौरान करीब एक हज़ार महिला कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं।महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं ने पीएम के बीजेपी मुख्यालय पहुंचे ही उन पर फूलों की वर्षा की और बुके भेंट कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कुछ महिलाओं ने पीएम के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पीएम मोदी के साथ जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Related posts

GUJARAT CM Oath ceremony : गुजरात में आज भाजपा की सातवीं बार सत्ता की सियासी पारी का होगा आगाज, भूपेंद्र पटेल दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी समेत सभी राज्यों के सीएम गांधीनगर पहुंचे

admin

26 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा मालदीव, पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

admin

Leave a Comment