Vaishno Devi landslide : माता वैष्णो देवी के पुराने रास्ते पर भूस्खलन होने से कई श्रद्धालु घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

Vaishno Devi landslide : माता वैष्णो देवी के पुराने रास्ते पर भूस्खलन होने से कई श्रद्धालु घायल

देशभर में लगातार बारिश के बाद कई हादसे हो रहे हैं। आज, सोमवार 21 जुलाई को जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी में भूस्खलन होने से कई याद तीर्थयात्री घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार सुबह वैष्णो देवी के पुराने रास्ते पर भयानक भूस्खलन हो गया, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। लैंडस्लाइड का कारण कटरा शहर में हुई भारी बारिश बताया जा रहा है। इस हादसे की वजह से एक ‘बुकिंग’ कार्यालय और उसके ऊपर बना लोहे का ढांचा ढह गया।


समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक एहतियात के तौर पर मंदिर की यात्रा दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी गई है। यह घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई। यात्रा की शुरूआत यहीं से होती है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जम्मू के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने संवाददाताओं को बताया, “भूस्खलन के कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सात अन्य को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Related posts

GST NEW RATES जीएसटी की नई दरें आज से लागू, नवरात्रि की भी हुई शुरुआत, बाजार में छाया उत्साह,रोजमर्रा की चीजों के दाम कम होंगे

admin

G-20 Joe Biden Landing airport Delhi जी-20 समिट में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंचे, थोड़ी देर बाद पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

admin

(SCO MEETING) : एससीओ की बैठक में पाक पीएम शाहबाज शरीफ की हुई फजीहत, रूसी राष्ट्रपति पुतिन को आई “हंसी”, पीएम मोदी भी मौजूद, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment