राजधानी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी मानस खंड दिखाई देगी, सीएम धामी ने दिल्ली में राष्ट्रीय रंगशाला पहुंचकर कलाकारों का बढ़ाया उत्साह - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

राजधानी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी मानस खंड दिखाई देगी, सीएम धामी ने दिल्ली में राष्ट्रीय रंगशाला पहुंचकर कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

राजधानी दिल्ली में इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी मानस खंड दिखाई देगी। दिल्ली दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार 18 जनवरी को राष्ट्रीय रंगशाला में उत्तराखंड की झांकी मानसखंड का निरीक्षण किया और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। सीएम धामी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी देते हुए लिखा कि आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में गणतंत्र दिवस-2023 परेड के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चयनित “मानसखण्ड” की झांकी का निरीक्षण कर उसमें शामिल प्रदेश के कलाकारों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि झांकी का निर्माण उच्चकोटी का किया जाए, जिसमें प्रदेश की कला-संस्कृति की झलक देखने को मिले। इस वर्ष राज्य की झांकी में मानसखण्ड के अंतर्गत जागेश्वर धाम, कार्बेट नेशनल पार्क तथा उत्तराखण्ड की प्रसिद्व ऐपण कला को दिखाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के जरिए कुमाऊँ के मंदिरों का चारधाम के तर्ज़ पर विकास किया जा रहा है। इससे देश-विदेश के पर्यटकों को क्षेत्र की पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सकेगा व पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरे उतरे

admin

Uttarakhand आपदा: उत्तराखंड के नौगांव में फटा बादल, भारी तबाही, बाजार और घरों में घुसा पानी, राहत बचाव कार्य जारी,

admin

Uttarakhand : सीएम धामी ने सीएससी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित

admin

Leave a Comment