पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज पूरा देश याद कर कर रहा है। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने अटल जी को जयंती पर श्रद्धांजलि दी । वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अटलजी की याद में रविवार को राज्‍यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे। वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटलजी उत्तराखंड राज्य के प्रणेता हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

Related posts

Uttarakhand: खराब मौसम को देखते हुए सीएम धामी ने चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की

admin

Uttarakhand Chamoli Electrocution Video : उत्तराखंड में दुखद हादसा : नमामि गंगे के निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट फैलने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत, 11 झुलसे, पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, देखें वीडियो

admin

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का किया रोपण

admin

Leave a Comment