Uttarakhand : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बेंगलुरु में G20 सम्मेलन की बैठक में शामिल हुईं, अक्षय पात्र किचन का दौरा कर कर्मचारियों से बात की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बेंगलुरु में G20 सम्मेलन की बैठक में शामिल हुईं, अक्षय पात्र किचन का दौरा कर कर्मचारियों से बात की





उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कर्नाटक के दौरे पर हैं। मंगलवार को खंडूड़ी बेंगलुरु विधानसभा पहुंची थी। यहां पर कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतु खंडूड़ी का स्वागत किया। बुधवार को ऋतु खंडूड़ी ने बेंगलुरु में आयोजित G20 सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में ऋतु खंडूड़ी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर सम्मलेन का शुभारंभ किया। इस दौरान ऋतु खंडूड़ी ने C20 वर्किंग ग्रुप डिलिवरिंग डेमोक्रेसी पूर्वव्यापी और संभावना के विषय पर संबोधन दिया। इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु के राजाजी नगर में अक्षय पात्र की किचन का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने अक्षय पात्र किचन के कर्मचारियों से बात भी की।



विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा की हमारा लोकतंत्र मजबूत है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारा संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जिसमें महत्वपूर्ण मूलभूत अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है। भारतीय संविधान लोकतंत्र की नींव है जो सार्वजनिक स्वतंत्रता, न्याय, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों पर आधारित है‌ उन्होंने राजनीति में महिलाओं को अवसर देने की बात कही। उन्होंने कहा मातृशक्ति राजनीति में एक महत्वपूर्ण ताकत होती है, जो समाज में महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देती है। उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर भी देते हुए लिखा- आज बैंगलोर में #G20India के आधिकारिक कार्य समूहों में से एक ‘सिविल 20’ (#C20) के “डिलीवरिंग डेमोक्रेसी” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

Related posts

बड़ी खबर : लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव और आईएएस अधिकारी के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी शुरू

admin

सीएम धामी ने भगतसिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर ‘द लीजेंड ऑफ कोश्यारी भगत दा’ पुस्तक का विमोचन किया

admin

सीएम धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से किया आग्रह

admin

Leave a Comment