कटरा वैष्णो-देवी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अर्धकुंवारी में भूस्खलन से  5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल, राहत बचाव जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent हिमाचल

कटरा वैष्णो-देवी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अर्धकुंवारी में भूस्खलन से  5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल, राहत बचाव जारी



जम्मू में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को लैंड स्लाइड होने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के जरिए दी है।

श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जय माता दी। अर्धकुंवारी में भूस्खलन की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं। बचाव कार्य जारी है।”

यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं का एक समूह वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ रहा था।

हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, एनडीआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

लैंडस्लाइड की वजह से वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार दोपहर लैंडस्लाइड हुआ है।

जिला प्रशासन और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए है। मौसम विभाग के अनुसार, हाल के दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना पहले से बनी हुई थी। प्रशासन ने पहले ही तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के साथ यात्रा करने की सलाह दी थी। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दूसरी ओर मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू संभाग में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई।

अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य की मौत की जानकारी भी मिली है।

Related posts

CM Yogi Adityanath meet PM Modi : सीएम योगी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की

admin

Mumbai Pune expressway Fire VIDEO : दर्दनाक हादसा : एक्सप्रेस-वे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, सड़क पर जा रहे दो बाइक सवार समेत चार की जिंदा जलकर मौत, देखें वीडियो

admin

Agrim jamanat हिमाचल प्रदेश के भाजपा अधक्ष राजीव बिंदल और विधायक सुखदेव को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, न्यायालय ने दोनों नेताओं पर शर्तें भी लगाई, जानिए मामला

admin

Leave a Comment