जन्माष्टमी पर देर रात वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दुखद हादसा, दो की मौत, कई घायल, ड्यूटी पर लगे अफसर वीडियो बनाने में व्यस्त रहे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर देर रात वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दुखद हादसा, दो की मौत, कई घायल, ड्यूटी पर लगे अफसर वीडियो बनाने में व्यस्त रहे

कृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में देर रात दुखद हादसा हुआ। ‌प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान दो की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। रात करीब 12 बजे जब मथुरा स्थित जन्मभूमि पर कान्हा का जन्म हुआ यहां तक स्थित नियंत्रण बनी रही। उसके बाद पुलिस प्रशासन बढ़ती भीड़ को नियंत्रण नहीं कर पाया। जिससे प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल फिर खुल गई। इस बार मथुरा, वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए करीब 20 लाख से भी अधिक लोग पहुंचे। यह हादसा विश्व प्रसिद्ध वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में हुआ। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रात 12 बजे श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार हुआ। इस दौरान कपाट बंद थे। मंगला आरती और कपाट खुलने के इंतजार में भीड़ बढ़ती चली गई। करीब बांके बिहारी मंदिर के कपाट खुलने पर परिसर में भीड़ बेकाबू हो गई ।

रात करीब 2 बजे मंगला आरती शुरू होनी थी। इस दौरान हजारों भक्तों मंगला आरती में शामिल होने के लिए पहुंच गए।। भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ इतनी ज्यादा थी कि करीब 50 से ज्यादा लोग मंगला आरती के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने मृतकों की पहचान नोएडा निवासी निर्मला देवी और जबलपुर मूल के वृंदावन वासी राजकुमार के रूप में की है। कई लोग घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि मंगला आरती में वीआईपी दर्शन कराने के दौरान यह हादसा हुआ है। बांके बिहारी मंदिर में मौजूद लोगों का कहना है कि अफसर वीआईपी व्यवस्था में व्यस्त रहे। अधिकारियों के कई परिवारी जन छत पर बनी बालकनी में दर्शन कर रहे थे। वहीं कई पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। फिलहाल इस हादसे के बाद पुलिस प्रशासन का अधिकारी कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। बता दे कि इसी महीने राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में भी भीड़ बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। यहां भी पुलिस प्रशासन के इंतजामों की पोल खुल गई थी। 

सीएम योगी ने शोक प्रकट किया

यह भी पढ़ें–

कान्हा का जन्म उत्सव मनाने के लिए मथुरा-वृंदावन में उमड़े लाखों श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

Related posts

Uttarakhand Char dham Yatra : भारी बारिश के चलते चार धाम यात्रा पर 2 दिन के लिए लगाई रोक

admin

16 मार्च, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

फिर साथ-साथ : रिटायरमेंट के 16 दिन बाद सीएम योगी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को दी “बड़ी जिम्मेदारी”

admin

Leave a Comment